Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल 10 सालों से बंद पड़ी मंडला नार्थ अंडरग्राउंड माइंस को WCL की...

10 सालों से बंद पड़ी मंडला नार्थ अंडरग्राउंड माइंस को WCL की माइन रेस्क्यू टीम ने खोला

खदान को पुनः प्रारंभ करने के लिए डालमिया सीमेंट ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के समाझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया था।

Advertisement

नागपुर, 27 जुलाई। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के माइन रेस्क्यू स्टेशन ने बंदी पड़ी मंडला उत्तर (Mandla North) भूमिगत कोयला खदान को पुनः खोलने का कार्य किया है।

मंडला उत्तर भूमिगत कोयला खदान डालमिया सीमेंट लिमिटेड को आबंटित है। फरवरी 2023 में कॅमर्शियल माइनिंग के तहत नीलामी में डालमिया सीमेंट लिमिटेड ने मंडला उत्तर भूमिगत कोयला खदान हासिल की थी। पूर्व में यह खदान जयप्रकाश एसोसिएट्स के पास थी। बाद में कोयला ने आबंटन रद्द कर दिया था।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

खदान को पुनः प्रारंभ करने के लिए डालमिया सीमेंट ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के समाझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया था। इस एमओयू के तहत डब्ल्यूसीएल माइन रेस्क्यू स्टेशन की टीम ने लगभग 10 वर्षों से बंद पड़ी भूमिगत खदान को खोलने का कार्य किया।

डब्ल्यूसीएल प्रबंध ने कहा कि माइन रेस्क्यू स्टेशन की टीम ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए देश की प्रगति और राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। इस पहल से न केवल ऊर्जा क्षेत्र को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की भी संभावना है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट