K Lakshma Reddy
K Lakshma Reddy
Advertisement

कोरबा, 13 मार्च (Industrial Punch Desk) : कोयला कामगारों से संबंधित पेंशन स्थिरता सब कमेटी की सातवीं बैठक में भी भारतीय मजदूर संघ (BMS) के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी की गैर हाजिरी ने कई सवाल खड़े किए हैं।

इसे भी पढ़ें : कोल : पेंशन स्थिरता समिति की बैठक, फंड में एकमुश्त राशि देने की मांग

12 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में पेंशन स्थिरता सब कमेटी (Pension Stabilization Sub-Committee) की बैठक कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रुपिंदर बरार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीएमपीएफओ के प्रभारी कमिश्नर सजिश कुमार एन, सीआईएल के निदेशक मानव संसाधन डा. विनय रंजन, एससीसीएल के निदेशक वित्त, ईपीएफओ के एडिशनल सीपीएफसी (पेंशन) अपराजिता जग्गी, CITU से डीडी रामनन्दन, CMOAI से डीएन सिंह आदि उपस्थित थे।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि के रूप में के. लक्ष्मा रेड्डी एवं आशीष मूर्ति को सम्मिलित होना था, लेकिन दोनों नेता गैर हाजिर रहे। पेंशन स्थिरता सब कमेटी में सीएमपीएफओ (CMPFO) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सभी यूनियन प्रतिनिधि सदस्य होते हैं। पेंशन स्थिरता सब कमेटी एक महत्वपूर्ण समिति है, जो पेंशन फंड को लेकर निर्णय लेती है। इस कमेटी द्वारा लिए जाने वाले फैसलों के दायरे में 10 लाख से अधिक वर्तमान कोयला एवं ठेका कामगार, सेवानिवृत्त कोयला कामगार आते हैं। साथ ही भविष्य में जो कामगार ज्वाइन करेंगे, उन पर भी कमेटी में लिए जाने वाले निर्णयों का असर पड़ेगा। इससे पेंशन स्थिरता सब कमेटी के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता।

Advertisement

इधर, देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन होने का दावा करने वाले भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि ही पेंशन स्थिरता सब कमेटी की बैठकों से किनारा कर रहे हैं। पेंशन स्थिरता सब कमेटी की पहली बैठक 1 जुलाई, 2024 को हुई थी। इसके बाद 12 मार्च, 2026 तक कुल सात बैठकें हो चुकी हैं। इन सातों बैठकों में बीएमएस के कोल प्रभारी और समिति के प्रतिनिधि सदस्य के. लक्ष्मा रेड्डी ने भाग नहीं लिया है। कहा जा रहा है कि लक्ष्मा रेड्डी केन्द्र सरकार और कोयला मंत्रालय की मंशा के अनुरूप बैठकों में नहीं आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार की रूचि पेंशन फंड को प्रति नहीं है।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक, ‘कोयला कंपनियों में प्रौद्योगिकी उन्नयन’ पर चर्चा

रेड्डी 11 मार्च को दिल्ली में थे

इधर, सूत्रों ने बताया है कि बीएमएस के कोल प्रभारी लक्ष्मा रेड्डी ने 10 मार्च, 2026 को कोलकाता से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। रेड्डी 11 मार्च, 2026 की शाम तक नई दिल्ली में थी। शाम को वे हैदराबाद के लिए रवाना हुए। जबकि पेंशन स्थिरता सब कमेटी की बैठक 12 मार्च को नई दिल्ली में ही होनी थी। दूसरी ओर यह बताया गया है कि बीएमएस के अन्य प्रतिनिधि आशीष मूर्ति ने बैठक मेंं सम्मिलित होने टिकट करा ली थी। ऐने वक्त पर उनके द्वारा टिकट रद्द की गई। चर्चा है कि आशीष मूर्ति की टिकट दबाव बनाकर कर निरस्त करवाई गई।

कब- कब हुई बैठक

  • 1 जुलाई, 2024
  • 3 सितम्बर, 2024
  • 26 दिसम्बर, 2024
  • 8 जनवरी, 2025
  • 8 मई, 2025
  • 12 जून, 2025
  • 12 मार्च, 2026

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement