अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के चलते आज घरेलू बाजारों में भी सोने की चमक फीकी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना एक सौ चालीस रुपए सस्ता होकर 47 हजार तीन सौ नब्बे रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी तीन सौ दस रुपए टूट कर 68 हजार तीन सौ साठ रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।
न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर सोना गिरावट के साथ एक हजार सात सौ 76 डॉलर तीस सेंट प्रति ऑन्स जबकि चांदी 26 डॉलर दस सेंट प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही थी।
सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …