कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड की गेवरा परियोजना के खदान क्षेत्र में एक ईपी फिटर की डोजर की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अुनसार घटना गुरूवार की रात 11.40 बजे की है। गेवरा प्रबंधन ने अशोक कुमार नामक आपरेटर को डोजर आबंटित किया है। डोजर के ब्रेक में तकनीकी खराबी आयी हुई थी। इसे हल करने के लिए संबंधित विभाग को कहा गया था। ईपी फिटर दीपेन्द्र कुमार जैन को इसके लिए मौके पर भेजा गया। रात में उन्होंने यहां पर तकनीकी समस्या को जानने के साथ इसका सुधार किया। इसके बाद आपरेटर को ब्रेक चेक करने को कहा गया। डोजर के पीछे ही फिटर जैन खड़े थे।

बताया गया कि आपरेटर के द्वारा डोजर को स्टार्ट करने के साथ ब्रेक चेक किए गए। इसी दरम्यान वह अचानक बेक होने लगा और इसकी चपेट में दीपेन्द्र जैन आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रबंधन के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इधर, गेवर माइंस के जीएम एसपीएस भाटी ने कहा कि गेवरा खदान में रात्रि को हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें हमने एक कर्मी को खो दिया है। गलती कैसे हुई इसकी जांच होगी। इस बारे में डीजीएमएस को सूचना दी जाएगी।

  • Website Designing