कोरबा (IP News). कमर्शियल माइनिंग के तहत कुल 38 कोल ब्लॉक्स की नीलामी होगी। पहले 41 कोल ब्लॉक सूचीबद्ध थे। महाराष्ट्र राज्य से एक कोल ब्लॉक को नीलामी से हटाया गया। एक सितंबर को छत्तीसगढ़ में स्थित पांच कोल ब्लॉक को हटा इनके स्थान पर 3 दूसरी खदानें शामिल की गईं।

संशोधित सूची में सम्मिलित पांच राज्य के 38 ब्लॉक्स में 13,745.603 मिलियन टन कोयला भंडारित है। ओड़िशा ऐसा राज्य है जहां नीलामी होने वाले ब्लॉक्स का आधा कोयला समाहित है। ओड़िशा के 9 कोल ब्लॉक्स नीलामी सूची में है। इन 9 ब्लॉक्स में 7405.704 मिलियन टन कोल डिपाजिट है। देखें राज्यवार विवरण :

    राज्य       कोल डिपाजिट  कुल ब्लॉक

  • ओड़िशा      7405.704      9
  • झारखंड      2237.553      9
  • छत्तीसगढ़    2236.97        7
  • मध्यप्रदेश     1736.576     11
  • महाराष्ट्र        128.8            2

(नोट : आंकड़े मिलियन टन में)

  • Website Designing