कोरबा (IP News). शुक्रवार, 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसी कड़ी भारतीय खदान मजदूर संगठन के बैनर तले पौधरोपण और गोष्ठी आयोजित की गई।

पौधरोपण का कार्यक्रम कोरबा जिले के कुसमुंडा वैशालीनगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुआ। इस दौरान विभिन प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच के राष्ट्रीय प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के असंतुलित होने की वजह से पृथ्वी में कई प्रकार के विकार और समस्याएं उत्त्पन्न हो रही हैं। पर्यावरण के संरक्षण की सभी की महती जवाबदारी है।

श्री चंद्रा ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान भी किया। इस दौरान बीकेएमएस के अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, महामंत्री अशोक सूर्यवंशी, बीएमएस के जिला मंत्री दिलीप कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Website Designing