तमिलनाडु में, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के नेतृत्व में नई सरकार के मंत्रियों को कल शपथ दिलाई जायेगी। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कल सुबह 9 बजे चेन्नई के राजभवन परिसर में आयोजित होने वाले एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। राज्यपाल ने पार्टी विधायकों के समर्थन पत्र सौंपने के बाद श्री स्टालिन को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।
डीएमके पार्टी एक दशक बाद सत्ता में वापस आई है। डीएमके पार्टी ने हाल के विधानसभा चुनावों में 133 सीटों पर जीत हासिल की है। यह छठी बार है जब डीएमके राज्य में सत्ता में आई है और स्टालिन इसका नेतृत्व पहली बार कर रहें है।
इस बीच, प्रमुख विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना डीएमके और इंडियन नेशनल कांग्रेस के विधायक दल की बैठक कल चेन्नई में होगी।
सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …