कोरबा (आईपी न्यूज़)। शुक्रवार, 7 फरवरी को तीन बड़ी स्क्रीन वाले कार्निवाल सिनेमाज का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों हुआ। यह मल्टीप्लेक्स द पाम मॉल में शुरू हुआ है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा के लोगों के लिए एक बेहतर मनोरंजन का साधन उपलब्ध हुआ है। इस अवसर पर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी सहित प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव व पार्षद सुरेंद्र जायसवाल, एमआईसी मेम्बर संतोष राठौर, दिनेश मोदी आदि उपस्थित थे।
कार्निवाल सिनेमाज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) कुणाल साहनी ने बताया कि पहली बार टीयर थ्री सिटी में आरजीबी प्योर लेजर प्रोजेक्टर स्थापित किए गए हैं, जो क्रिस्टी CP 2315 रोशनी तकनीक और डॉल्बी 7/1 सराउंड साउंड उपलब्ध कराते हैं। इससे सिनेमा देखने का एक अलग अनुभव मिलता है। द पाम मॉल के कार्निवाल सिनेमाज के प्रत्येक स्क्रीन आडिटोरियम में दर्शकों के लिए 304 प्रीमियम सीटों के साथ कुल 912 सीटें हैं। 180 डिग्री तक झुकने वाली सीटें भी दी गयी हैं।

  • Website Designing