बिहार में होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर आज शाम थम गया। आखिरी दिन सभी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने जमकर सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी जहां 4 रैलियों को संबोधित किए तो वहीं तेजस्वी यादव 15 तो चिराग पासव 8 जनसभाओं को संबोधित किए।

दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। कुल 1463 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1316 पुरुष, 146 महिला एवं एक थर्ड जेंडर की प्रत्याशी शामिल हैं। इस चरण में 623 निबंधित गैर मान्यता प्राप्त दलों से तो 513 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इस चरण में चार मंत्री पटना साहिब से नंद किशोर यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह,नालंदा से श्रवण कुमार और हथुआ से रामसेवक सिंह चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा कुम्हरार से अरुण सिन्हा, चेरिया बरियारपुर से मंजू वर्मा, राघोपुर से तेजस्वी यादव, हसनपुर से तेजप्रताप यादव सहित कई प्रमुख नेता चुनाव मैदान में हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से मैदान में हैं। उनकी लड़ाई है बीजेपी के मौजूदा विधायक नितिन नवीन से। कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय गोविंदगंज से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला है एलजेपी के मौजूदा विधायक राजू तिवारी से। इस सीट पर बीजेपी के सुनीलमणि त्रिपाठी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

  • Website Designing