मुंबई। जाने-माने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई में बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे 67 वर्ष के थे। कल रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है, मैं टूट चुका हूं। ऋषि कपूर के भाई और अभिनेता रणधीर कपूर ने भी बताया कि वह नहीं रहे, उनका निधन हो गया है।

केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।

  • Website Designing