बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। करीना कपूर ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। कुछ समय पहले ही कपल ने फैंस को दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। इसी के बाद से फैंस तैमूर अली खान के बड़े भाई बनने का इंतजार कर रहे थे। सूत्रों ने जानकारी दी है कि करीना ने रविवार को ब्रीच केंडी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है। उनको सुबह 4.45 के करीब हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां बेबो ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। हालांकि करीना कपूर और सैफ अली खान की तरफ से अभी तक बच्चे के जन्‍म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

करीना को लेकर खबरें थीं कि वो मार्च में वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि बीच में सैफ अली खान ने खुलासा कर दिया था कि बेबो की ड्यू डेट मार्च नहीं बल्कि फरवरी में है। सैफ ने ये भी कहा था कि वो अपने दूसरे बच्चे को लेकर थोड़े कैजुअल हैं लेकिन काफी एक्साइटेड भी हैं। दूसरा बच्चा होने बड़ी जिम्मेदारी है और यह डराने वाला है।

मालूम हो कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले हाल ही में करीना और सैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने कुछ समय पहले यह घर खरीदा था। सैफ- करीना का नया घर भी पुराने घर के नजदीक ही है। इस नई बिल्डिंग में उन्होंने टॉप दो फ्लोर खरीदे थे, जहां वो हाल ही में शिफ्ट हो हुए थे।

  • Website Designing