मुबंई। बॉलीवुड की फेमस मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेन में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।

सरोज खान 72 साल की थीं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सरोज खान को सांस में तकलीफ होने के बाद उन्हें मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन शुक्रवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया । शुक्रवार को मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान में उनका पार्थिक शरीर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

सरोज खान ने तीन साल की उम्र में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया था, को 1974 में ‘गीता मेरा नाम’ के साथ एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर के रूप में पहला ब्रेक मिला। तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को 2000 गानों की कोरियोग्राफिंग का श्रेय दिया गया है, जिसमें कई प्रतिष्ठित डांस नंबर भी शामिल हैं।

आपको पता दें कि उनका असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। उन्होंने तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्‍यामा नाम से डेब्यू किया था । सरोज खान ने 43 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था।

  • Website Designing