नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सर्वांदन सोनोवाल माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद 26 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी को अभी 22 सीट पर उम्मीदवार और खड़े करने हैं। इस चुनाव में बीजेपी 92 सीट पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन के बीच है। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं। देखें सूची:

  • Website Designing