पटना (IP News). भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश का 25वां त्रैवार्षिक अधिवेशन (वर्चुअल) सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरनमय पंड्या ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा, संघ के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीता चौबे एवं बिहार प्रदेश के प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद बाजपई उपस्थित थे। अध्यक्षता बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डा. सिया राम शर्मा की।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जो इस प्रकार है:

अध्यक्ष राजेश लाल, उपाध्यक्ष बलराम पाण्डेय, विनय कुमार, राकेश चौधरी, सुरेश प्रसाद, श्रीमती इन्दु झा, प्रमोद राम, महामंत्री संजय कुमार सिन्हा, मंत्री राकेश भारती, मुरारी प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार, राम बाबू सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह

 

  • Website Designing