कोरबा (आईपी न्यूज)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की नई संवाद प्रमुख हेड कारपोरेट कम्यूनिकेशन मानसी चैाहान होंगी। उन्हें कंपनी संवाद विभाग के प्रबंधक से उक्त पद पर पदोन्नत किया गया है। संवाद प्रमुख की जवाबदारी संभाल रहे आशीष रंजन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कम्यूनिटी रिलेशन का हेड बनाया गया है। यहां बताना होगा कि हाल ही में मानसी चैाहान को ग्रेट मैनेजर्स अवार्ड मिला है। पीपुल बिजनेस ने वेदांता में नियोजित 13 मैनेजर्स को मुंबई में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया था। बालको नगर प्रशासन के प्रभारी प्रभाकर सिंह चैाहान के स्थान पर श्री पांडा को नियुक्ति दी गई है। बताया जा रहा है कि अभी और भी फेरबदल होंगे।

  • Website Designing