मिगेल डियाज कैनेल, राउल कास्त्रो की जगह क्यूबा के नए राष्ट्रपति होंगे। वे क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव बनेंगे, जो देश में सबसे शक्तिशाली पद है। श्री मिगेल डियाज कैनेल 1959 की क्रांति के बाद, कास्त्रो उपनाम के बिना, क्यूबा का राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। डियाज कैनेल, फिदेल कास्त्रो और राउल कास्त्रो के वफादार और उनके आर्थिक मॉडल के समर्थक रहे हैं।

शुक्रवार को राउल कास्त्रो ने पार्टी प्रमुख पद से हटने और नेतृत्व युवा पीढ़ी को सौंपने की घोषणा की थी। डियाज कैनेल, राउल कास्त्रो से लगभग 30 वर्ष छोटे हैं। अब वे देश के दो सर्वाधिक प्रमुख पद उनके जिम्मे होंगे।

89 वर्षीय राउल कास्त्रो, अपने बड़े भाई फिदेल कास्त्रो से सत्ता संभालने के बाद, 2011 से ही इस पद पर रहे हैं।

  • Website Designing