मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री साहू के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व विधायक घनाराम साहू पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। पहले उनका इलाज भिलाई में चल रहा था, लेकिन 15 दिन पहले उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था। जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यहां बताना होगा कि घनाराम साहू पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस की टिकट पर ही विधायक बने थे। 2018 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर वो बीजेपी में शामिल हो गये थे। वे 6 साल तक दुर्ग जिलाध्यक्ष रहे, लेकिन चुनाव के ठीक पहले टिकट वितरण से नाराज होकर वो बीजेपी में चले गए।

घनाराम साहू 3 बार विधायक रह चुके हैं। 1972 में वो निर्दलीय विधायक बने। 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11 हजार वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 9 हजार वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने। दुर्ग जिले में उनका अच्छा असर माना जाता है।

  • Website Designing