कोरबा (IP News). तमिलनाडु के रामेश्वरम में समुद्र में स्थित और 100 साल पुराने पंबन रेल ब्रिज के समांतर एक और ब्रिज का 280 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण हो रहा है। नया ब्रिज खास तकनीक से बन रहा है। रेलवे के अनुसार दिसम्बर 2021 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। नए ब्रिज के नीचे से भी पानी जहाज गुजर सकेंगे। इसी लंबाई 2.07 किलामीटर होगी।

यहां बताना होगा कि पुराने पंबन पुल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके ऊपर से ट्रेन और नीचे से जहाज गुजरते हैं। इस पुल के ऊपर उठने वाले 63 मीटर हिस्से का इस्तेमाल मालवाहक जहाजों को निकालने के लिए किया जाता है।

1914 में यातायात के लिए खुला

पंबन पुल धनुषकोडि और रामेश्वरम को जोड़ता है। इसे साल 1914 में यातायत के लिए खोला गया था। हालांकि साल 1964 में आई बाढ़ के कारण इसका कुछ हिस्सा बह गया। लेकिन बीते साल ही सरकार ने इसके पुनर्निमाण का शिलान्यास किया था।

देश के रोमांचक मार्गों में से एक

सिर्फ एक रोमांचक ट्रेन की सवारी के अलावा, तमिलनाडु से रामेश्वरम तक का पंबन पुल पर यह मार्ग बेहद रोमांचकारी और साहसिक माना जाता है। यह भारत के सबसे अद्भुत रेलवे मार्गों में से एक है। इस रेल मार्ग को ब्लू सी ब्रिज के रूप में भी जाना जाता है, यह भारत के शेष हिस्सों में पंबन द्वीप पर रामेश्वरम को जोड़ता है और भारत में दूसरा सबसे लंबा पुल है।

 

  • Website Designing