कोरबा (आईपी न्यूज)। लुतराशरीफ एक स्थान जहां हर कौम के लोग अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं और हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली की दरगाह पर मत्था टेकते हैं। प्रत्येक वर्ष यहां सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है। इस साल 14 दिसम्बर को 61वें उर्स का आगाज होगा। लुतरा शरीफ दरगाह की इंतेजामिया कमेटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रेस क्लब, कोरबा में उर्स के आयोजन को लेकर कमेटी के अध्यक्ष हाजी अकबर बक्शी, उपाध्यक्ष मो. रफीक मेमन, सचिव हाजी सैय्यद हुसैन शहजादा ने मीडिया को जानकरी दी। बताया कि 14 दिसम्बर की सुबह 11 बजे परचम कुशाई के साथ उर्स शुरू होगा। शाम 3 बजे दादी अम्मा की मजार तक शाही जुलूस निकलेगा। रात 9 बजे शाही जलसा का प्रोग्राम होगा। 15 दिसम्बर को दोपहर 12.40 बजे गुस्ल पाक, दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक महफिले शमा (दिनी कव्वाली) का कार्यक्रम होगा। इसमें सरवर हुसैन एण्ड पार्टी रायगढ़ अपना कलाम पेश करेंगे। शाम 4 बजे शाही संदल व मजार पर चादर पोशी होगी। रात 9 बजे कव्वाली का शानदार प्रोग्राम होगा। कव्वाल अनीश नवाब एण्ड पार्टी, अहमदाबाद द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उर्स के दौरान जायरिनों के लिए 24 घण्टे लंगर और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। यहां बताना होगा कि उर्स के दौरान हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।
समाज के छात्रों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान
16 दिसम्बर की शाम 7 बजे 10वीं, 12वीं बोर्ड में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्रों का सम्मान किया जाएगा। रात 9 बजे आल इंडिया नातिया मुशायरा का प्रोग्राम होगा। 17 दिसम्बर को शाम 6.30 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। रात 9 बजे कव्वाली का जबरदस्त प्रोग्राम। चांद अफजाल कादरी कव्वाल एण्ड पार्टी, नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 18 दिसम्बर की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रंग-ए- महफिल में अब्दुल रज्जाक और यासीन शोला एण्ड पार्टी का कार्यक्रम होगा। 11 बजे से कुल शरीफ की फातेहा एवं दुआ होगी।

  • Website Designing