कोरबा (IP News). विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में नई कार्यसमिति का निर्वाचन हुआ। बीएमएस के नए राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या चुने गए हैं। अब तक सीके साजी नारायण इस पद की जवाबदारी निभा रहे थे। श्री पंड्या वडोदरा, गुजरात से हैं और उपाध्यक्ष के पद पर थे। पटना, बिहार के बिनय कुमार सिन्हा को महामंत्री बनाया गया। वे सचिव के पद पर थे। 8 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या सात थी। इनमें जयंथी लाल, एस मल्लेसम, महेन्द्र प्रताप सिंह, एम जगदेश्वर राव को उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। चार नए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें कृष्ण प्रताप सिंह, श्रीमती नीता चैबे, सुखविंदर सिंह डिक्की, एलपी कटकवार शामिल हैं।

जगदीश जोशी कोषाध्यक्ष एवं संगठन सचिव के पद पर बी सुरेन्द्रन बने हुए हैं। सचिव की संख्या भी 7 से 8 हुई है। इनमें सुरेन्द्र कुमार पांडेय सचिव पद पर बने हुए हैं। 7 नए सचिव बने हैं। इनमें सोमेश विश्वास, गिरीशचन्द्र आर्य, रामनाथ गनेशे, अशोक शुक्ला, रविन्द्र हिमटे, श्रीमती निलीमा चिमोटे, वी राधाकृष्णन शामिल हैं। कार्यसमिति सदस्य में देशभर से 115 लोगों को सम्मिलित किया गया है।

राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ से 5 को मिला स्थान, लक्ष्मण चन्द्रा दोबारा कार्यसमिति सदस्य बने

लक्ष्मण चन्द्रा

बीएमएस की राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ से पांच श्रमिक नेता शामिल हैं। इनमें उपाध्यक्ष के रूप में रायगढ़ से एलपी कटकवार, विश्रामपुर से सचिव सुरेन्द्र कुमार पांडेय तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर कोरबा से लक्ष्मण चन्द्रा, विश्रामपुर से अशोक सिंह, सरगुजा से रिता एक्का हैं। कार्यसमिति सदस्य के रूप में लक्ष्मण चन्द्रा व रिता एक्का को दोबारा चुना गया है। श्री चन्द्रा बीएमएस के पर्यावरण मंच के राष्ट्रीय प्रभारी एवं कोल इंडिया के जेबीसीसीआई सदस्य भी हैं।

 

 

  • Website Designing