HTPP WEST
HTPP WEST

कोरबा (IP News). चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लक्ष्य से पिछड़ गई। अप्रेल से सितंबर में 10,557 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का प्रोग्राम निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले 9,826.96 मिलियन यूनिट उत्पादन हुआ। हालांकि यह गिरावट कंपनी के मड़वा संयंत्र की वजह से आई है। इधर, राज्य में स्थित सेंट्रल एवं प्राइवेट सेक्टर ने टारगेट से ज्यादा बिजली उत्पादन किया है। छग राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का संयंत्रवार उत्पादन:

डीएसपीएम

  • क्षमता: 500 मेगावाट
  • लक्ष्य: 1829.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 1872.57 मिलियन यूनिट

कोरबा पूर्व

  • क्षमता: 240 मेगावाट
  • लक्ष्य: 367.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 676.66 मिलियन यूनिट

कोरबा पश्चिम

  • क्षमता: 1340 मेगावाट
  • लक्ष्य: 4485.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 4825.00 मिलियन यूनिट

मड़वा

  • क्षमता: 1000 मेगावाट
  • लक्ष्य: 3720.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 2153.00 मिलियन यूनिट

बांगो हाइड्रो

  • क्षमता: 120 मेगावाट
  • लक्ष्य: 156.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 298.79 मिलियन यूनिट

सेंट्रल सेक्टर ने लक्ष्य किया पार

राज्य में सेंट्रल सेक्टर के चार संयंत्र प्रचालन में हैं। सेंट्रल सेक्टर के लिए पहली छमाही में 23370.00 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का टारगेट था। इसके मुकाबले 26651.03 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन दर्ज हुआ।

एनटीपीसी कोरबा

  • क्षमता: 2600 मेगावाट
  • लक्ष्य: 9228.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 11061.72 मिलियन यूनिट

एनटीपीसी सीपत

  • क्षमता: 2980 मेगावाट
  • लक्ष्य: 10659.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 12492.74 मिलियन यूनिट

लारा टीपीपी

  • क्षमता: 1600 मेगावाट
  • लक्ष्य: 1525.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 12492.74 मिलियन यूनिट

भिलाई टीपीपी

  • क्षमता: 500 मेगावाट
  • लक्ष्य: 1958.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 1357.27 मिलियन यूनिट

निजी सेक्टर (कुल 17 संयंत्र प्रचालन में) 

  • कुल क्षमता: 13168 मेगावाट
  • लक्ष्य: 26115.00 मिलियन यूनिट
  • उत्पादन: 28032.40 मिलियन यूनिट

 

 

  • Website Designing