अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस साल जुलाई से आपका सैलरी स्ट्रक्चर बदल सकता है। श्रम मंत्रालय ने राज्यों को अगले दो महीने में लेबर कोड्स से जुड़े नियम फाइनल करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक नये लेबर कानूनों को लागू करने के लिए अब जुलाई की डेडलाइन तय की गयी है और एक ही बार में चारो कानूनों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

जुलाई से नए लेबर कानून लागू होंगे। श्रम मंत्रालय ने नई डेडलाइन तय की है। राज्य को 2 महीने में नियम तय करने हैं। इंडस्ट्री वाले राज्यों को जून की डेडलाइन तय किया है। पहले अप्रैल से ही नए कानून लागू होने थे लेकिन इंडस्ट्री वालों ने राज्यों को जून की डेडलाइन दी है। नए कानून के बाद सैलरी स्ट्रक्चर बदल जाएगा।

क्या-क्या बदलेगा?

सैलरी में अलाउंस 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होंगे। नए कानून के तहत बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होगी और यूनिवर्सल मिनिमम वेज लागू होगा। सबके लिए बीमा का रास्ता खुलेगा। एक ही बार में लागू ये चारों कानून लागू होगे। आपको बता दें कि वेज कोड,सोशल सिक्युरिटी, इंडस्ट्रीयल रिलेशन और OSH से जुड़े कानून पारित हुए है।

 

  • Website Designing