Tuesday, August 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CCL कर्मचारी के परिवार को ₹1 करोड़ का सहारा! PNB ने सौंपा...

CCL कर्मचारी के परिवार को ₹1 करोड़ का सहारा! PNB ने सौंपा दुर्घटना मृत्यु दावा

स्व. बसुदेव महतो की माता को मिला ₹1 करोड़ का चेक, CCL और PNB ने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Advertisement

रांची | Industrial Punch : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (CSP) के तहत Accidental Death Benefit योजना के अंतर्गत स्वर्गीय बसुदेव महतो (पूर्व सहायक, ग्रेड-डी, कर्मा प्रोजेक्ट, कुजू क्षेत्र) के परिजनों को ₹1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु बीमा दावा प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें: HMS नेता नाथूलाल पाण्डेय ने किया दावा- JBCCI का नहीं होगा गठन

यह राशि स्वर्गीय बसुदेव महतो की माता श्रीमती भोखरी देवी को CCL और PNB के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चेक के माध्यम से सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि बसुदेव महतो का 21 सितंबर 2025 को दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया था।

CCL के अनुसार, कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (CSP) के अंतर्गत यह 7वां दुर्घटना मृत्यु दावा (Accidental Death Claim) है, जिसका सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। यह पहल CCL और PNB की कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisement

इस अवसर पर महाप्रबंधक, कुजू क्षेत्र, एचओडी (पी एंड आईआर), CCL मुख्यालय, मुख्य प्रबंधक (एचआर), कर्मा परियोजना के परियोजना पदाधिकारी, PNB हजारीबाग सर्किल के सर्किल हेड, मार्केटिंग हेड, कुजू शाखा प्रबंधक, PNB मेटलाइफ के सर्किल हेड सहित CCL और PNB के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII पर आर-पार की तैयारी! BMS ने दूसरे चरण के आंदोलन का नेतृत्व करने उतारे दिग्गज

CCL ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना संस्था की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट