कोरबा | Industrial Punch : जेबीसीसीआई- XII (JBCCI-XII) के गठन और एनसीडब्ल्यूए- XII (NCWA-XII) की वेतन वार्ता शुरू कराने की मांग को लेकर श्रमिक संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) ने दूसरे चरण के आंदोलन को सफल बनाने के लिए कंपनीवार अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैनाती कर दी है।
इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII : चार यूनियनों द्वारा CIL चेयरमैन को संयुक्त रूप से लिखा गया पत्र आया सामने
संगठन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त से 23 अगस्त, 2026 तक कोल इंडिया और उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के माध्यम से जेबीसीसीआई- XII का तत्काल गठन और एनसीडब्ल्यूए- XII की वेतन वार्ता शुरू करने के लिए कोल इंडिया प्रबंधन पर दबाव बनाया जाएगा।
एबीकेएमएस के महामंत्री सुजीत सिंह ने सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग कंपनियों में वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।
कंपनीवार पदाधिकारियों की तैनाती
- 18 अगस्त – जयंत असोले (एमसीएल)
- 19 अगस्त – सुधीर घुरडे (एसईसीएल)
- 19 अगस्त – संजय कुमार चौधरी (ईसीएल)
- 19 अगस्त – रंजन बेहरा (सीसीएल/सीएमपीडीआई)
- 20 अगस्त – आशीष मूर्ति (एससीसीएल)
- 20 अगस्त – नरेन्द्र सिंह (सीआईएल मुख्यालय)
- 21 अगस्त – अशोक मिश्रा (एनईसी)
- 21 अगस्त – अंगद उपाध्याय (बीसीसीएल)
- 21 अगस्त – के.के. सिंह (एनसीएल)
- 21 अगस्त – मनोज रजक (डब्ल्यूसीएल)
यहां बताना होगा कि एनसीडब्ल्यूए- XI की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है। नए वेतन समझौते एनसीडब्ल्यूए- XII की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहले जेबीसीसीआई- XII का गठन आवश्यक है। इसी मुद्दे पर अब श्रमिक संगठन लगातार दबाव बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: BCCL AGM 2026: उत्पादन से मुनाफे तक बड़ा रोडमैप, CMD अग्रवाल ने रखी भविष्य की रणनीति
उधर, एचएमएस, इंटक, सीटू और एटक भी एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति पर काम कर रहे हैं। चारों केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने 10 अगस्त, 2026 को कोल इंडिया की सभी इकाइयों में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अगस्त का महीना कोयला उद्योग में वेतन समझौते और श्रमिक आंदोलनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









