Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए 11 विद्युत कर्मियों को दी...

हसदेव ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए 11 विद्युत कर्मियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

Advertisement

कोरबा, 03 जून 2025 : हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS), कोरबा पश्चिम से मई माह में 11 विद्युत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इन विद्युतकर्मियों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक शिवप्रसाद, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दिलहरण लाल, ललित मोहन नायक, लक्ष्मी कुमार चंद्रा, समेलाल गोड़, बड़वंत राव, गुरूचरण चंद्रा, शिव कुमार साहू, लोकनाथ चंद्रा, सिविल परिचारक श्रेणी-दो जगत राम राठौर और कक्षसेविका लक्ष्मी बाई यादव शमिल हैं।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन और एससी पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: