Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन CIL : मानकीकरण समिति की बैठक, PLRS का प्रस्ताव फिर हुआ खारिज,...

CIL : मानकीकरण समिति की बैठक, PLRS का प्रस्ताव फिर हुआ खारिज, जानें और क्या चर्चा हुई

रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट के मुद्दे पर भी खासी चर्चा हुई। वुमेन वेलफेयर से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

Advertisement

ऋषिकेश, 03 जून। कोल इंडिया (CIL) द्वारा जेबीसीसीआई- XI के तहत गठित मानकीकरण समिति (Standardization committee ) की 5वीं बैठक ऋषिकेश में आयोजित हुई। बोनस के बदले पीएलआरएस के प्रस्ताव को श्रमिक नेताओं ने एक बार फिर से खारिज कर दिया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के नए चेयरमैन तथा एमसीएल के सीएमडी उदय ए काओले ने की। मानकीकरण समिति में बीएमएस का प्रतिनिधित्व कर रहे मजरुल हक अंसारी ने industrialpunch.com को बताया कि प्रबंधन ने बोनस के स्थान पर प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना लागू किए जाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन इस यूनियन ने एक सिरे से खारिज कर दिया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि पीएलआरएस मजदूरों के हित में नहीं है। यदि प्रबंधन उत्पादन पर आधारित कोई और अच्छी योजना लेकर आता है तो यूनियन इस पर चर्चा कर सकता है।

मजरुल हक अंसारी ने बताया कि कामगारों के मेडिकल अटेंड रुल में सुधार को लेकर सहमति बनी है। एमएआर में 15 सालों से कोई सुधार नहीं हुआ है। सेटलिंग भत्ता पर चर्चा की गई तथा इसके संशोधन पर सहमति बनाई गई। सेटलिंग भत्ता बीस हजार के करीब होगा। 2011 के बाद यह भत्ता रिवाइज्ड होगा।

रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट के मुद्दे पर भी खासी चर्चा हुई। वुमेन वेलफेयर से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। इसमेंं स्वच्छ जल और प्रसाधन सुविधा प्रमुख है। भूमिगत खदानों में भी प्रसाधन की सुविधा को लेकर चर्चा की गई। एक कमेटी का भीग ठन किया जाएगा। यूनियन द्वारा इसके लिए महिला प्रतिनिधि का नाम दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: