Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल बोर्ड की 355वीं बैठक, Digital Boardroom Software का शुभारंभ किया गया 

एसईसीएल बोर्ड की 355वीं बैठक, Digital Boardroom Software का शुभारंभ किया गया 

इसी माह सेवानिवृत होने जा रहे कंपनी के मुखिया सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा का उपस्थितों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement

बिलासपुर, 24 जनवरी। शनिवार को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय में एसईसीएल बोर्ड की 355वीं बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा अंशकालिक आधिकारिक निदेशक, संयुक्त सचिव कोयला मंत्रालय श्री भबानी प्रसाद पति, अंशकालिक आधिकारिक निदेशक एवं निदेशक (विपणन) कोल इंडिया श्री मुकेश चौधरी, अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक डॉ श्याम अग्रवाल, अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक श्री गजानन्द देवराव आसोले, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, एवं निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार की उपस्थिति में Digital Boardroom Software का शुभारंभ किया गया।

इसके साथ ही कंपनी के कार्यसंचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बैठक के अंत में इसी माह सेवानिवृत होने जा रहे कंपनी के मुखिया सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा का उपस्थितों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement

इसके साथ ही अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक डॉ श्याम अग्रवाल का उपस्थितों द्वारा सम्मान किया गया जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: