बालको : अन्य यूनियन ने BMS की गुंडागर्दी के खिलाफ खोला मोर्चा, जिला प्रशासन से कामगारों के लिए मांगी सुरक्षा

श्रम न्यायालय के रोक के बावजूद भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध बालको कर्मचारी संघ (बीकेएस) द्वारा बालको संयंत्र गेट के समक्ष आंदोलन किया जा रहा है।

बालकोनगर, 23 अप्रेल। श्रम न्यायालय के रोक के बावजूद भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध बालको कर्मचारी संघ (बीकेएस) द्वारा बालको संयंत्र गेट के समक्ष आंदोलन किया जा रहा है।

इस अवैधानिक हड़ताल के बीच वेदांता एल्यूमिनियम मजदूर संघ (वाम्स), भारत एल्यूमिनियम एम्प्लाईज यूनियन (सीआईटीयू), भारत एल्यूमिनियम श्रमिक संघ (एचएमएस), भारत एल्यूमिनियम मजदूर संघ (इंटक) आदि ने जिला प्रशासन से यह अनुरोध किया है कि बालको संयंत्र में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों के आवागमन हेतु सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।

श्रमिक यूनियनों ने जिला प्रशासन को यह बताया है कि कार्य पर जाने वाले कर्मचारियों और ठेका कामगारों को बालको कर्मचारी संघ के प्रदर्शनकारियों द्वारा बलपूर्वक रोका जा रहा है। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की जा रही है। कुछ प्रदर्शनकारियों को महिला कामगारों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भी देखा गया है।

यूनियनों का कहना है कि बालको संयंत्र निरंतर चलने वाला उद्योग है। उत्पादन में बाधा आने पर विभिन्न मशीनों के अलावा संयंत्र में कार्य करने वाले लोगों को अपूरणीय क्षति होगी। औद्योगिक अशांति उत्पन्न होने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की आशंका है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing