Advertisement

कोलकाता, 30 अगस्त। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) द्वारा अपनी अनुषांगिक कंपनी भारत कोकिंग कोल (BCCL) और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट (CMPDIL) – की लिस्टिंग के लिए अंतिम प्रॉस्पेक्टस नवंबर तक जारी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन प्रसाद ने कहा- कोल इंडिया का लक्ष्य पेशेवर संगठन बनना है

सीआईएल के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने बताया कि दोनों कंपनियों के लिए डीआरएचपी (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) दाखिल कर दिया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नवंबर तक आरएचपी दाखिल हो जाएगा, जो सरकारी मंजूरी के अधीन होगा। अगले दो महीनों में रोड शो का आयोजन होगा। रोड शो के दौरान बाजार की रुचि का आंकलन किया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोयला राज्य मंत्री दुबे ने कहा- कोयला उद्योग भारत की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़, झरिया मास्टर प्लान को लेकर की बैठक

चेयरमैन ने यह भी जानकारी दी कि दोनों सार्वजनिक निर्गम कोल इंडिया द्वारा बिक्री हेतु प्रस्ताव होंगे। बीसीसीएल के मामले में, कुल 46.5 करोड़ इक्विटी शेयर प्रस्तावित हैं, जबकि सीएमपीडीआईएल के मामले में, 7.1 करोड़ शेयर प्रस्तावित हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement