Advertisement

कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण ने वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों (commercial coal blocks) की नीलामी के 14वें चरण के लिए बोलियां आमंत्रित कीं। इस चरण में 41 ब्लॉक में से 24 ब्लॉक के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

ऑनलाइन बोलियों को डिक्रिप्ट किया गया और बोलीदाताओं की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला गया। इसके बाद, ऑफलाइन बोली दस्तावेजों वाले सीलबंद लिफाफे भी बोलीदाताओं की उपस्थिति में खोले गए।

पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया को बोलीदाताओं के लिए स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित किया गया। इस दौर में, 41 कोयला ब्लॉक में से 24 कोयला ब्लॉक के लिए 49 बोलियां प्राप्त हुई हैं।

नीलामी प्रक्रिया में वाणिज्यिक कोयला खनन व्यवस्था के तहत पहली बार बोली लगाने वाली पांच नई कंपनियों सहित कुल 11 कंपनियों ने भाग लिया।

Advertisement

अब बोलियों का मूल्यांकन एक बहु-विषयक तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा। तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर आयोजित होने वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement