Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन WCL : सदस्यता सत्यापन की तैयारी तेज, वणी में शिवकुमार यादव ने...

WCL : सदस्यता सत्यापन की तैयारी तेज, वणी में शिवकुमार यादव ने कामगारों को किया एकजुट

इस दौरान शिवकुमार यादव ने अधिक से अधिक कामगार साथियों से HMS की सदस्यता ग्रहण करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch : हिन्द मजदूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-JBCCI सदस्य एवं कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव के रविवार, 13 सितंबर 2026 को वणी क्षेत्र पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में निकाली गई भव्य कार रैली के जरिए HMS ने क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: SECL गेवरा में नाथूलाल पाण्डेय का यूनियन किला ढहा, HMS पांचवें स्थान पर

दौरे के दौरान शिवकुमार यादव ने नयागांव खुली खदान पहुंचकर कामगारों से सीधा संवाद किया। इसके बाद VIP गेस्ट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सदस्यता सत्यापन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

Advertisement

महिलाओं ने राखी बांधकर जताया सम्मान

घुग्घुस उपक्षेत्र में महिलाओं द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिवकुमार यादव को राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। वहीं पैनगंगा उपक्षेत्र में कामगारों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान शिवकुमार यादव ने अधिक से अधिक कामगार साथियों से HMS की सदस्यता ग्रहण करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कामगार स्नेह मिलन में एकजुटता का संदेश

दौरे के अंतिम चरण में मुंगोली उपक्षेत्र में भव्य कामगार स्नेह मिलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवकुमार यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में कामगारों को संबोधित किया।

उन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान HMS द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कामगारों की एकजुटता में निहित है। उन्होंने आगामी सदस्यता सत्यापन को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्री रेड्डी ने जारी किया संदेश, कामगारों के कल्याण और बोनस को लेकर यह कहा

कार्यक्रमों में HMS के केंद्रीय महामंत्री शरद धांडे, केंद्रीय कार्याध्यक्ष दीपू पिल्लै, वणी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, महामंत्री जियाउल्लाह खान सहित केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कामगार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वणी क्षेत्र के महामंत्री जियाउल्लाह खान ने समापन की घोषणा की।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट