Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL के निदेशक HR डॉ. हेमंत शरद पांडे VNIT नागपुर द्वारा सम्मानित

WCL के निदेशक HR डॉ. हेमंत शरद पांडे VNIT नागपुर द्वारा सम्मानित

यह सम्मान उन्हें खनन एवं मानव संसाधन क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान तथा सार्वजनिक उपक्रमों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया

Advertisement

नागपुर, 5 अगस्त 2025: WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा MECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री इंद्र देव नारायण को आज VNIT, नागपुर में एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान, VNIT के निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल के हाथों सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें खनन एवं मानव संसाधन क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान तथा सार्वजनिक उपक्रमों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. हेमंत शरद पांडे ने वर्ष 1989 में VNIT के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग से बी.टेक की उपाधि प्राप्त की थी वहीं श्री इंद्र देव नारायण, 1990 बैच के छात्र रहे।

सम्मान समारोह में डॉ. पांडे ने भावुक होकर अपने कॉलेज के दिनों को याद किया तथा VNIT को इस सम्मान हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि “यह सम्मान उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है।”

Advertisement

इस अवसर पर VNIT के निदेशक प्रो. प्रेमलाल पटेल, माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. ए. के. अग्रवाल, पूर्व विभाग प्रमुख प्रो. आई. एल. मुथरेजा, संकाय सदस्य डॉ. अनुपम खेर, श्री राजेंद्र येरपुडे, श्री निरंजन थोरे अन्य प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य, पूर्व छात्रगण, VNIT अलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शशीकांत चौधरी तथा कार्यकारी निदेशक श्री जोगिंदर सिंह सोंध तथा कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री सतीश गबाले ने आभार प्रदर्शन किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: