Sunday, July 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : कोयला कामगारों के सेटलमेंट- इन- अलाउंस में हुई बढ़ोतरी

कोल इंडिया : कोयला कामगारों के सेटलमेंट- इन- अलाउंस में हुई बढ़ोतरी

सीआईएल के निदेशक मंडल ने 31 जुलाई 2025 को आयोजित अपनी 481वीं बैठक में सेटलिंग- इन- अलाउंस में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

Advertisement

कोलकाता, 21 अगस्त। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने गैर-कार्यकारी संवर्ग कर्मचारियों के सेटलमेंट- इन- अलाउंस (Settling-in-allowance) में बढ़ोतरी किए जाने का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया और कोंकण रेलवे ने रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए किया एमओयू

सीआईएल के निदेशक मंडल ने 31 जुलाई 2025 को आयोजित अपनी 481वीं बैठक में सेटलिंग- इन- अलाउंस में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर देय सेटलमेंट- इन- अलाउंस राशि को मौजूदा 12,000 रुपए से बढ़ाकर प्रति व्यक्ति 20,000 रुपए कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री बोले – कर्मचारी की मृत्यु होने पर महिला आश्रितों को वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना होगा नियोजन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कंपनी के क्वार्टर/लीज्ड आवास में रहने वाले गैर- कार्यकारी कर्मचारी, अधिकृत प्राधिकारी द्वारा जारी कंपनी क्वार्टर खाली करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही उपरोक्त लाभ के पात्र होंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट