SECL सोहागपुर क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा रामपुर बटूरा खुली खदान परियोजना के अंतर्गत प्रभावित 6 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सोहागपुर क्षेत्र के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ श्री श्रीवास्तव की उपस्थिति में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और एसईसीएल परिवार में उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संबंधित भू-आश्रितों एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान नवनियुक्त कर्मचारियों को एसईसीएल परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी गई और उन्हें कार्य के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
समापन अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने रोजगार उपलब्ध कराने की इस पहल को सराहा और इसे भू-आश्रित परिवारों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।









