हिन्द मज़दूर सभा (HMS) की केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक मडगांव (गोवा) में आयोजित हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिद्धू ने कार्यकारिणी को अवगत कराया कि शिवकुमार यादव ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में लगातार 5वें वर्ष भी हिन्द मज़दूर सभा का परचम लहराया है। डब्ल्यूसीएल में 2025 में रिकार्ड अंतर से जीत दर्ज की गई है। पूरी कार्यकारिणी ने इस उपलब्धि को सराहा और शिवकुमार यादव को बधाई दी।
एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने भी कार्यकारिणी को संबोधित किया। उन्होंने संगठन के विस्तार एवं मज़दूर हित के कार्यों में गति हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक का संयोजन नेशनल रेलवे मज़दूर यूनियन मध्य ( रेलवे/कोंकण रेलवे) द्वारा किया गया था।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









