कोलकाता, 25 सितम्बर। जेबीसीसीआई- XI की मनकीकरण समिति की बैठक में कोयला कामगारों के बोनस को लेकर बार्गेनिंग चल रही है।
सीआईएल (CIL) प्रबंधन ने बैठक की शुरुआत में 90 हजार 800 रुपए का प्रस्ताव रखा था। रात 10 बजे तक की स्थिति में प्रबंधन 98 हजार रुपए पर पहुंचा है। इधर, यूनियन एक लाख 30 हजार पर अड़ा है।
सवा दस बजे की स्थिति में सीआईएल प्रबंधन 98500 से आगे बढ़ने तैयार नहीं है। इस पर यूनियन के प्रतिनिधि बैठक हॉल से बाहर निकल आए हैं और आपस में रायशुमारी कर रहे हैं।
पौने ग्याहर बजे की स्थिति में यूनियन नेता वापस मीटिंग हॉल में पहुंच गए हैं।
बगैर नतीजा क्या मानकीकरण समिति की बैठक पूरी हो गई?, ऐसी खबर आ रही है
10.54 pm : इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने मानकीकरण समिति की बैठक से walkout किया है
10.58 pm : नहीं बनी बात, श्रमिक नेता बैठक हॉल से फिर से बाहर आ गए हैं
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









