Advertisement

मंगलवार को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कुसुंडा क्षेत्र की विभिन्न खदानों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कोयला भवन मुख्यालय तथा कुसुंडा क्षेत्र के वरीय पदाधिकारी एवं ठेकेदार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​सीएमडी श्री अग्रवाल ने ईएनए कोलियरी में पम्पिंग दक्षता सुधारने हेतु अतिरिक्त इलेक्ट्रिक फीडर की व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने के साथ बुनियादी सुविधाओं वाले क्वार्टर के साथ पुनर्वास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ADIC कोलियरी में उन्होंने अधिकतम कोयला एक्सपोजर के लिए सुरक्षित मशीनरी तैनाती, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य हेतु पम्पिंग निगरानी और पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।

NGKC कोलियरी टीम को नव-प्रदानित पैच-E में कार्य तुरंत शुरू करने और पैच-C से शेष कोयला निकालने हेतु विभागीय मशीनरी तैनात करने का निर्देश दिया गया।

​निरीक्षण के अंत में श्री अग्रवाल ने सभी टीमों को सामूहिक प्रयास, उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन और सुरक्षित व सक्षम कार्यस्थल बनाए रखते हुए बीसीसीएल के उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement