Advertisement

कोरबा, 13 दिसम्बर (Industrial Punch Desk) : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CGSPDCL) का घाटा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। 2024- 25 में कंपनी का घाटा 10 हजार 423 करोड़ रुपए था।

यहां बताना होगा कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है। 2019- 20 में कंपनी का घाटा 7290 करोड़ रुपए था, जो 2024- 25 में बढ़कर 10423 करोड़ रुपए हो गया। सीएसपीडीसीएल पर 2024- 25 में 5428 करोड़ रुपए कर्ज था।

CGSPDCL का वर्षवार घाटा (करोड़ रुपए में)

  • 2024- 25 : 10,423
  • 2023- 24 : 10,016
  • 2022- 23 : 10,057
  • 2021- 22 : 8,924
  • 2020- 21 : 7,710
  • 2019- 20 : 7,290

हानि के तकनीकी कारण :

Advertisement
  • व्यय की विनियामक अस्वीकृति के कारण गैर लागत प्रतिबिंबित टैरिफ और टैरिफ संशोधन में देरी
  • आपूर्ति की औसत लागत (एसीएस) और प्राप्त औसत राजस्व (एआरआर) के बीच अंतर
  • टैरिफ सब्सिडी और सरकारी विभागों की बकाया राशि के भुगतान में विलंब
  • नकदी अंतराल का प्रबंधन करने के लिए अल्पकालिक और गैर-कैपेक्स ऋण पर निर्भरता

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement