CMD NCL, B Sairam
Advertisement

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर। भारत सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने बी साईराम के सीआईएल के चेयरमैन पद पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

यहां बताना होगा कि 20 सितंबर को लोक उद्यम चयन बोर्ड ने सीआईएल के चेयरमैन पद के लिए एनसीएल के सीएमडी बी साईराम के नाम की अनुशंसा की थी। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जान के कारण कोल इंडिया (CIL) के चेयरमैन पद का अतिरिक्त प्रभार कोयला मंत्रालय के एडीशनल सेक्रेटरी सनोज कुमार झा को सौंपा गया था। सनोज कुमार झा ने एक नवम्बर को चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया था।

एसीसी द्वारा नियुक्ति आदेश जारी करने के बाद अब बी साईराम द्वारा चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया जाएगा। चेयरमैन पद पर साईराम का कार्यकाल 31 मार्च, 2028 तक का रहेगा।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement