SECL CMD Harish Duhan
Advertisement

कोरबा, 22 फरवरी। कोल इंडिया की दूसरी बड़ी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की इस साल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग की संभावना है। एसईसीएल के सीएमडी ने भरोसा जताया है कि एसईसीएल के आईपीओ का भी अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।

एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि हाल ही में बीसीसीएल के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को देखें तो उसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। एसईसीएल का कोयला रिज़र्व और ग्रेड, रिसोर्स और कंपनी के सेंट्रल इंडिया में होने के कारण कस्टमर पूरे देश में हैं। इस लिहाज से एसईसीएल का आईपीओ आता है तो इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान SECL गेवरा में राष्ट्रीय मीडिया का ग्राउंड विज़िट

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि से जो कैपिटल आएगा, उसका इस्तेमाल मौजूदा प्रोजेक्ट्स को बढ़ाने, नई टेक्नोलॉजी और ज़मीन खरीदने में किया जाएगा। इसका एक बड़ा हिस्सा डायवर्सिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। श्री दुहन ने बताया कि आने वाले समय में एसईसीएल सिर्फ़ कोयला बनाने वाली कंपनी नहीं होगी, बल्कि एक इंटीग्रेटेड एनर्जी कंपनी होगी। इसी विज़न के साथ आईपीओ लाने की तैयारी है।

Advertisement

यहां बताना होगा कि इस साल की शुरुआत में, जनवरी में, कोल इंडिया की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने 96 प्रतिशत प्रीमियम पर शेयर मार्केट में डेब्यू किया था। एसईसीएल को पिछले साल दिसंबर में पेरेंट कंपनी से स्टॉक एक्सचेंज में एंट्री के लिए इन- प्रिंसिपल मंज़ूरी मिल गई थी। एसईसीएल के साथ ही महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) को भी लिस्टिंग कराने की तैयारी है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement