कोरबा। 13 मार्च को CIL सीपीआरएमएस एन ई (CPMRS-NE) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (BOT) की 7वीं बैठक का आयोजन कोल इंडिया मुख्यालय में हुआ। बैठक में किसी भी मुद्दे पर न ही सहमति बनी और न ही निर्णय लिए जा सके।
इसे भी पढ़ें : कोल : पेंशन स्थिरता समिति की बैठक, फंड में एकमुश्त राशि देने की मांग
बैठक का आयोजन 14 माह बाद हुआ था। बैठक में बीओटी अध्यक्ष और सीआईएल के निदेशक एचआर विनय रंजन वर्चुअल माध्यम से जुड़े। यूनियन प्रतिनिधियों ने स्कीम की स्थिरता के लिए कोल इंडिया से एक मुश्त लम-शम राशि देने की मांग राखी। 8 लाख रुपए की राशि बढ़ाने तथा 8 लाख रुपए की सीमा समाप्त पर होने पर क्या होगा जैसे मुद्दे उठाए गए।
बैठक में यह विषय भी आया कि वार्षिक 25- 25 हजार (पति- पत्नी) यानी 50 हजार भुगतान को लेकर कहा गया कि यदि कोई गंभीर रूप से बीमार है और इलाज में अधिक निर्धारित सीमा से अधिक खर्च है तो दूसरे के हिस्से का 25 हजार भी उसे ही भुगतान होना चाहिए।
बैठक में ऑडिट रिपोर्ट सहित और भी कई बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई, लेकिन किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बनी और न ही कोई निर्णय लिया जा सका।
बैठक में सीआईएल निदेशक वित्त, ईडी एचआर गौतम बनर्जी, सीसीएल, एमसीएल के निदेशक एचआर, अशोक चन्द्र यादव (एटक), व्हीएम मनोहर (सीटू), अशोक पाण्डेय (एचएमएस), ओम कुमार सिंह (बीएमएस) की उपस्थिति रही।
इसे भी पढ़ें : BMS कोल प्रभारी रेड्डी का ये कैसा मजदूर हित?, पेंशन कमेटी की सातों बैठकों से रहे गायब
यहां बताना होगा कि CPMRS-NE में वर्तमान में 2,01,033 की संख्या में कोयला कामगार सदस्यस है। जबकि सेवानिवृत्त कोयला कामगारों की सदस्य संख्या 87 हजार 317 है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









