Advertisement

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने बुधवार को बताया कि इसने 500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का एक ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

साल 1998 में एक पोर्ट के विजन से शुरू हुई यह कंपनी आज भारत और विदेशों में फैले 19 पोर्ट्स और टर्मिनल्स के नेटवर्क तक पहुंच चुकी है।

एपीएसईजेड आज भारत के व्यापार, औद्योगिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “पोर्ट्स सिर्फ व्यापार के गेटवे नहीं होते, बल्कि वे देश के आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और भविष्य के द्वार भी हैं। मैं अपने ग्राहकों, साझेदारों और एपीएसईजेड परिवार के प्रत्येक सदस्य का अभारी हूं, जिनके समर्पण और विश्वास ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।”

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों का भी आभार जताया, जिनकी नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति प्रतिबद्धता ने एपीएसईजेड की मजबूत नींव तैयार की।

Advertisement