कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन बी. साईराम ने अपने एसईसीएल (SECL) दौरे के अंतिम दिन रायगढ़ क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया, जिसमें उत्पादन, डिस्पैच एवं पर्यावरणीय पहलों का विस्तृत अवलोकन किया गया। इस दौरान एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन, निदेशकगण एवं वरिष्ठ अधिकारी सर के साथ रहे।
दौरे की शुरुआत छाल साइलो (CHP SILO) के निरीक्षण से हुई। 6 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले इस साइलो का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री द्वारा फरवरी 2024 में किया गया था। 3000 टन क्षमता के साइलो एवं 10,000 टन क्षमता के बंकर के साथ स्थापित इस प्रणाली में 3×120 टन के TRS के माध्यम से वर्तमान में प्रतिदिन 3–4 रेक लोड किए जा रहे हैं। चेयरमैन ने कोयला परिवहन एवं इवैक्यूएशन व्यवस्था की समीक्षा की।
इसके पश्चात छाल खदान का निरीक्षण किया गया, जहां चालू वित्तीय वर्ष में 6.3 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया गया है तथा 8.4 मिलियन टन क्षमता की दिशा में कार्य जारी है। शीघ्र ही 7.2 मिलियन टन की पर्यावरण स्वीकृति (EC) प्राप्त होने की संभावना है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

चेयरमैन ने CERL रेल कॉरिडोर के कमीशंड सेक्शन का भी निरीक्षण किया तथा इस मार्ग पर भविष्य में यातायात बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कॉरिडोर में निर्मित एलिफेंट पास एवं 6 वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का अवलोकन करते हुए कहा कि यह पहलें कोयला परिवहन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं।
दौरे के दौरान बरौद खदान में साइलो, मियावाकी प्लांटेशन एवं व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। यहां भी ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, चेयरमैन ने KLP कॉन्ट्रैक्टर्स कैंप का दौरा कर नीम के पौधे रोपित किए।
खदान निरीक्षण के पश्चात श्री साईंराम ने रायगढ़ में क्षेत्र के सभी सब एरिया मैनेजर से बात की एवं संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









