Advertisement

Diesel Excise Duty Hike: केंद्र सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर ₹24 प्रति लीटर कर दिया है, जबकि सड़क एवं अवसंरचना विकास सेस (Road & Infrastructure Cess) को ₹36 प्रति लीटर कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

इस फैसले के साथ डीजल पर कुल टैक्स बोझ काफी बढ़ गया है। पहले स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और इंफ्रा सेस मिलाकर जो राशि थी, उसमें अब भारी इजाफा हुआ है। साथ ही डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी भी ₹21.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹55.5 प्रति लीटर कर दी गई है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर भी ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को शून्य ही रखा गया है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

source : Patrika

 

Advertisement