Noida Protest : सोमवार, 13 अप्रेल को उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चला आ रहा आंदोलन उग्र हो गया। सैंकड़ों कर्मचारी हाथों में डंडे लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की गई। इस आंदोलन से यूपी में श्रमिक हितों की पोल भी खुल गई।

ग्रेटर नोएडा फेज-2 में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का सैलरी बढ़ाने को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। यह आंदोलन कुछ दिन पहले गुरुग्राम से शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे नोएडा की कई फैक्ट्रियों तक फैल गया।

कर्मचारियों का कहना है कि इस बार उनका इंक्रीमेंट सिर्फ 250- 300 रुपए हुआ है, जिससे नाराज़ होकर वे पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि न्यूनतम सैलरी 18- 20 हजार रुपए की जाए।

मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए, जहां कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की, उन्हें पलट दिया और कुछ जगहों पर आगजनी भी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

कामगारों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां बरसाई। कई श्रमिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटना को कवर कर रहे पत्रकारों पर भी लाठी बरसाई। योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









