कोरबा, 17 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) के जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की 7वीं बैठक भुनेश्वर में आयोजित हुई। 9.4.0 को लेकर बैठक में जमकर बहस हुई।
बताया गया है कि सीआईएल प्रबंधन ने 9.4.0 यानी मेडिकल अनफिट को खत्म करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को एचमएसम नेता शिवकुमार यादव सहित बीएमएस, सीटू ने विरोध किया। जबकि एटक ने प्रबंधन के प्रस्ताव पर सहमति जताई। एचमएस के शिवकुमार यादव ने कहा कि 9.4.0 को खत्म नहीं किया जा सकता है। NCWA का 9.4.0 प्रावधान आज भी प्रभावशील है। श्री यादव ने इसको लेकर एक कमेटी बनाने की बात कही।
यहां बताना होगा कि एनसीडब्ल्यूए के 9.4.0 के तहत ही अनफिट कामगारों के आश्रितों को नियोजित किए जाने का प्रावधान है, लेकिन 18 नवम्बर, 2017 से मेडिकल अनफिट का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर संसद तक आवाज उठ चुकी है। प्रबंधन इस प्रावधान को अधिकारिक तौर पर खत्म करना चाह रहा है।
दूसरी ओर बैठक के एजेंडा में सम्मिलित अनुकंपा नियुक्ति हेतु एसओपी पर सब कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। अनुकंपा नियोजन के एसओपी के बावजूद तय समय सीमा में नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। आश्रित बेटियों को नियोजन लेने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा था। पूर्व में आईआई -16, 11 जून 2024 को जारी किया गया था। जो जून 2024 से लागू किया गया। जिसका यूनियनों ने विरोध किया था। श्रमिक संगठनों ने कहा था कि आईआई 16 को एक जुलाई 2021 से लागू किया जाए। इस आलोक में सब कमेटी का गठन हुआ था। मानकीकरण समिति की 7वीं बैठक में कि आईआई- 16 को एक जुलाई 2021 से लागू करने पर सहमति बनी है।
ड्रेस कोड पर निर्णय
पुरुष कोयला कामगारों के लिए ड्रेस कोड के तहत ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट फाइनल की गई है। महिलाओं के ड्रेस कोड पर सीआईएल के निदेशक एचआर निर्णय लेंगे। मानकीकरण समिति की बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









