Advertisement

नागपुर, 21 अप्रेल। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मोआरी भूतिगत खदान (Maori Underground Mines) से उत्खनन के लिए स्टेज- 2 की अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के कन्हान क्षेत्र की मोआरी भूमिगत कोयला खदान मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित है। मोआरी भूमिगत कोयला खदान का क्षेत्रफल 255.177 हेक्टेयर है।

इस खदान में G-XII ग्रेड का 3.85 मिलियन टन (MT) कोल रिजर्व है। इस अंडरग्राउंड माइंस से 12 से 15 सालों तक कोयला उत्खनन किया जा सकेगा।

मोआरी भूमिगत खदान से उत्खनन कार्य शुरू होने पर डब्ल्यूसीएल के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। एक माह पूर्व भारत ओपनकास्ट माइंस को भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा उत्खनन के लिए स्टेज- 2 की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई थी।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement