Advertisement

कोलकाता, 5 जून। शुक्रवार को कोलकाता स्थित कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) मुख्यालय में आयोजित हुई एपेक्स जेसीसी (Apex JCC) की बैठक में जेबीसीसीआई- XII के गठन का मु्ददा उठाया गया।

बैठक की अध्यक्षता सीआईएल चेयरमैन बी साईराम ने की। एचएमएस, बीएमएस, सीटू, एटक के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि 30 जून, 2026 को जेबीसीसीआई- XI की अवधि समाप्त हो रही है। जेबीसीसीआई- XII का गठन हो जाना चाहिए।

एचएमएस नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने industrialpunch.com से चर्चा करते हुए बताया कि प्रबंधन से यह भी कहा गया कि नए लेबर कोड्स का जेबीसीसीआई कोई लेना देना नहीं है। प्रबंधन इसके गठन को लेकर जल्द फैसला ले।

एचएमएस नेता सिद्धू ने बताया कि प्रबंधन ने कहा कि जेबीसीसीआई- XII के गठन को लेकर कोयला मंत्रालय से चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। प्रबंधन ने यह भी कहा कि अगली बैठक में इस मुद्दे पर यूनियन के साथ और चर्चा की जाएगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: APEX JCC की बैठक: लेबर कोड्स लागू करने को लेकर सीआईएल प्रबंधन का यह जवाब आया

इधर, हरभजन सिंह सिद्धू ने बताया कि चारों यूनियन (HMS, BMS, CITU, AITUC) ने तय किया है कि एक जुलाई को कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों में जेबीसीसीआई- XII के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन- गेट मीटिंग की जाएगी। इसमें इंटक को भी सम्मिलित किया जाएगा।

एचएमएस नेता ने कहा कि मौजूदा सिस्टम में ही सीआईएल प्रबंधन को जेबीसीसीआई- XII का गठन करना होगा। इसमें देरी की गई तो आंदोलन पर जाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं होगा।

ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन (सीटू) के महामंत्री कामरेड डीडी रामानंद ने जानकारी दी कि JBCCI- XII का गठन अविलंब किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में प्रबंधन से इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट जवाब एवं ठोस निर्णय की अपेक्षा की गई, किन्तु प्रबंधन द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया तथा विषयों को अगली बैठक तक के लिए टाल दिया गया।

ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन (AICWF) श्रमिकों एवं खनिकों के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर निरंतर संघर्षरत है तथा भविष्य में भी इन मांगों को पूरी मजबूती के साथ उठाता रहेगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement