शहडोल, 05 जून। एसईसीएल (SECL) सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार भूमिगत खदान में शुक्रवार लगभग साढ़े तीन बजे एक गंभीर दुर्घटना घटित हो गई। छत धंसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और छह से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। एयर ब्लास्ट की भी जानकारी समाने आ रही है।
इसे भी पढ़ें: APEX JCC की बैठक: लेबर कोड्स लागू करने को लेकर सीआईएल प्रबंधन का यह जवाब आया
जानकारी के अनुसार, खदान के सी-1 पैनल में पैनल सीलिंग (स्टॉपिंग) का कार्य चल रहा था। इसी दौरान छत गिर गई और मलबे में ठेका श्रमिक दब गए। दो मजदूरों की मौत हो गई और छह से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में से चार मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें शहडोल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि यह हादसा दूसरी पाली के दौरान हुुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक छत की कमजोर मिट्टी और चट्टानी हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। वहां काम कर रहे मजदूरों को संभालने तक का मौका नहीं मिला। माइंस में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
इसे भी पढ़ें: Apex JCC : JBCCI- XII पर सीआईएल चेयरमैन ने कहा- मंत्रालय से करेंगे बात, होगा आंदोलन
हादसे के बाद एसईसीएल खदान प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया है। अधिकारियों ने छत धंसने के कारणों की तकनीकी जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल खदान की सुरक्षा व्यवस्था, वेंटिलेशन सिस्टम और संरचनात्मक स्थिति की जांच की जा रही है।
ये श्रमिक दुर्घटनाग्रस्त हुए
बल्लू बैगा (मृतक), गोलू बैगा (मृतक), अमित कुमार यादव, प्रेमलाल,अंजनी बैगा, राजकुमार
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join







