Advertisement

कोरबा, 21 जून। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी शनिवार को धनबाद दौरे पर थे। इस दौरान एक कार्यक्रम एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा कुछ कहा, जिससे अन्य श्रमिक संगठनों के नेताओं की भौंहें तन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: CIL : क्या जबलपुर हाईकोर्ट का फैसला JBCCI- XII के गठन में बाधा बनेगा?, जानें पूरा मामला

के. लक्ष्मा रेड्डी पांडवेश्वर क्षेत्र के खुटाडीह कोलियरी में भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय का जीर्णाेद्धार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए का कि अधिकारियों का वेतन समय सीमा के पहले ही बढ़ा दिया गया और एरियर भुगतान के लिए भी तैयारी शुरु कर दी गई।

रेड्डी ने कहा कि कोल कर्मियों का वेतन समझौता- XII, जो 1 जुलाई से अस्तित्व में आ जाएगा इसके लिए जेबीसीसीआई कमेटी का गठन करने के बजाय प्रबंधन चुप है। बीएमएस के कोल प्रभारी ने कहा कि अन्य मजदूर संगठन भी जेबीसीसीआई- XII को लेकर चुप हैं।

Advertisement

लक्ष्मा रेड्डी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ कोल कर्मियों के बल पर कोल इंडिया प्रबंधन और केंद्र सरकार को जायज मांग को लेकर सबका सिखाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII गठन की मांग करने एक मंच पर आने BMS के लक्ष्मा रेड्डी नहीं हैं रेडी

बीएमएस नेता ने कहा कि 25 जून से 30 जून तक पूरे कोल इंडिया स्तर पर जेबीसीसीआई 12 की गठन की मांग को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 1 जुलाई को धरना प्रदर्शन होगा और आवश्यकता पड़ी तो हड़ताल भी करेंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement